शिक्षा के बल पर ही समाज का सर्वागीण उत्थान होता है – मूलचंद शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शिक्षा के बल पर ही समाज का सर्वागीण उत्थान होता है – मूलचंद शर्मा

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 9 अप्रैल (अरुण शर्मा)। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को स्थानीय सेक्टर-3 अंबेडकर भवन में मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की 132 वीं जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर बच्चे और युवा शिक्षा को भविष्य संवारने में आगे बढऩे के लिए अपना मजबूत हथियार बनाएं। शिक्षा के बल पर ही समाज का सर्वागीण उत्थान होता है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। वहीं देश व प्रदेश में अब योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर बनने के लिए बच्चों को रोजगार परक शिक्षा दिलाएं, रोजगार परक शिक्षा के बल पर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और खुद के रोजगार के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी रोजगार देंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस डॉ.डी. सुरेश सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!