गांव एतमादपुर में चौथे विशाल दंगल समारोह का बजरंग दल अखाडा द्वारा किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

गांव एतमादपुर में चौथे विशाल दंगल समारोह का बजरंग दल अखाडा द्वारा किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 10 अप्रैल (अरुण शर्मा)। गांव एतमादपुर में कल चौथे विशाल दंगल समारोह का बजरंग दल अखाडा द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यतिथि पूर्व उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल उपस्थित थे। बजरंग दल अखाडा समिति के प्रधान सोनू पहलवान ने बताया कि देश के कोने-कोने से इस दंगल में भाग लेने के लिए 300 से ज्यादा खिलाडियों ने भाग लिया है।
फरीदाबाद में आयोजित दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आयोजनकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व के साथ-साथ गुलदस्ता भेंट कर ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। एतमादपुर गांव में दंगल का पूरा मैदान पूर्व मंत्री के जयकारों से गुंज उठा। इस मौके पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने हाथों से जितने वाले खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह ओर पुरस्कार भेंट किये।
पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी खिलाडिय़ों ओर दंगल देखने आये लोगों का अपने भाषण में स्वागत ओर अभिनंदन किया ओर कहा कि दंगल के इस तरह के कार्यक्रम से प्रदेश का हर वर्ग का खिलाड़ी तो प्रोत्साहित होता ही है। साथ में नए चेहरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है लेकिन हमें हमेशा बाहर से खेलने आये हर खिलाड़ी का सम्मान करना चाहिए ताकि खेलों का जो आपसी भाईचारा ओर प्यार प्रेम है वो बरकरार रहे।
पूर्व मंत्री ने सूबे के मुखिया की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने खेलों में बहुत सुनहरा सफर तय किया है ओर जब से भाजपा की सरकार ने 2014 से प्रदेश ओर देश की कमान संभाली है तब से प्रदेश में खेलों का एक ऐसा माहौल तैयार हुआ है कि आज हरियाणा का दूसरा नाम मैडल की खान बन चुका है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों को भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में आये सभी खिलाडिय़ों के साथ साथ उनके कोच को भी बधाई दी ओर अपने भाषण में राज्य सरकार की खेल नीति का जिक्र करते हुए बताया की खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि ओर मान-सम्मान अन्य किसी भी राज्य की तुलना में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में दिया जा रहा है।
इस मौके पर बजरंग दल अखाडा समिति के प्रधान व पुरी टीम के अलावा संदीप, सुमित, सोनू, लोकेश, मयंक चौधरी, अवनीश कुमार शर्मा ओर हजारों लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!