उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ दिया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ दिया गया।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 23 मार्च (अरुण शर्मा)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल का भुगतान करने के लिए डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यह सुनहरी अवसर है और ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ उठायें। बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक दिया जा रहा है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली वितरण निगम के सभी ऑपरेशन कार्यालय 25 व 26 मार्च शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी खुलेंगे। बिजली बिलों की सरचार्ज माफी योजना और राशि की वसूली से संबंधित सभी कार्यों के अनुपालन के लिए छुट्टी के दिन भी कार्यालय में कार्य होगा।
उन्होंने बताया कि बिजली निगम द्वारा बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना 31 मार्च 2023 तक है। बकायादार उपभोक्ता समय से पहले इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। इस योजना का लाभ सभी सरकारी और निजीए कनेक्टेड और डिस्कनेक्टेड, शहरी तथा ग्रामीण, घरेलू व कृषि, नगर पालिका, ग्राम पंचायत आदि के उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिनका बिल 31 दिसंबर 2021 तक बकाया था तथा अब तक भी बिल बकाया है। उनके बकाया बिल राशि के एकमुश्त भुगतान पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।
जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे, वे सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा कर अपने कनेक्शन ले सकते हैं। बकायादार उपभोक्ता अपने बिजली बिल की मूल राशि का एक हिस्सा जमा करके अपना कटा हुआ बिजली कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। शेष राशि को लगातार 6 किश्तों में मूल भुगतान के साथ.साथ वर्तमान बिल का भी भुगतान करना होगा। यह योजना शहरी एवं ग्रामीण सभी व्यक्तिगत घरेलू और कृषि श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए भी लागू होगी। उपभोक्ता अपने बिल को निपटाने के लिए बिजली निगम के संबंधित उपमंडल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!