सीपीसी क्लब और डीसी इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सीपीसी क्लब और डीसी इलेवन की टीम के बीच मैच खेला गया।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 26 फरवरी (अरुण शर्मा)। सेक्टर-86 स्थित स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर एक मैत्री मैच खेला गया। जिसमें सीपीसी क्लब क्रिकेट टीम और डीसी इलेवन (जिला प्रशासन) की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विशेष रूप से डीएलएफ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान जेपी मल्होत्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया मंडल कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, ग्रांड कोलम्बस के चेयरमैन सुरेश चंद्रा के अलावा सीपीसी के प्रधान बिजेन्द्र बंसल, संरक्षक प्रदीप मोहंती, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश, कैशियर मनोज मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश गठवाल, राजेश दास, एफए के प्रधान संदीप गठवाल के अलावा टीम के कप्तान प्रवीण मोहंती मुख्य रूप से मौजूद रहे। डीसी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 236 रन बनााए। जिसमें विजय कुमार ने 42 गेंदो में 67 रन बनाए। वहीं अनिल देशवाल ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए। गगनदीप ने 19 गेंदों में 61 रन बनाए। सीपीसी के गेंदबाज प्रदीप मोहंती, प्रवीण मोहंती और सिद्धांत नायक ने 1.1 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी क्रिकेट क्लब की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना पाई। जिसमें उदीत मोहन ने 22 गेंदो पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाए। वहीं मनोज खत्री ने 12 गेंदो पर 3 चौके की मदद से 18 रन बनाए। नरेश नरूला ने 13 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 15 रन बनाए। वहीं प्रदीप मोहंती ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए। डीसी इलेवन के गेंदबाज कपिल वर्मा ने 4 विकेट लिए। मोहित ने 3 विकेट लिए। वहीं शिव भारद्वाज, अनिल देशवाल और विपिन नैन ने 1.1 विकेट लिया। अंत में डीसी इलेवन टीम की टीम ने 121 रन से यह मैच जीत लिया। अंत में मैन ऑफ द मैच का खिताब गगनदीप और फाईटर ऑफ द मैच का खिताब उदीत मोहन को दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!