पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 11 फरवरी (अरुण शर्मा)। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की भावना से संगठन को पोषित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र चिंतक पं दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्रसेवा में समर्पित संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणीय है। जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन दर्शन कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए कहा। इस अवसर पर मान सिंह, पुनीता झा, सचिन गुप्ता, राज मदान, प्रिया सहगल, सचेत जैन, मनजीत जांगड़ा, वजीर सिंह डागर, दिगपाल रावत, सुनील आनन्द, संजय साहू व अन्य भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल और आर एन सिंह ने जिला पदाधिकारियों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर और उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की फरीदाबाद जिले के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर, अजय गौड़, देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस उपलक्ष्य पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ गरीबों के मसीहा थे। उनका संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल और 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज आदि देकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल दीनदयाल के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं।
जिला महामंत्री आर एन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नवीन दिशा देने का कार्य किया। एक राष्ट्र के रूप में और एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन और विचार पीढिय़ों को प्रेरित करने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग प्रेरणा देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!