अवैध हथियार सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार सहित आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 5 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो अलग-अलग स्थान से अवैध हथियार सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार और रवि का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के ए सी नगर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली क्षेत्र में आरोपी दीपक को डिलाईट होटल के सामने तथा आरोपी रवि को फोर्टिस होस्पिटल से काबू किया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों से एक-एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। दोनों आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में लाइसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध हथियार रखने की धारों में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक से पूछताछ में सामने आया कि वह जमैटो कम्पनी में डिलीवरी का काम करता है। वह माह नम्बर में गोरखपुर गया था। वहां किसी अंजान व्यक्ति से 3500 रूपये में शौकीया तौर पर दोस्तों में हवा बाजी के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी रवि ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी करीब 2 साल पहले किसी अनजान व्यक्ति से 1500 रुपए में शौकिया तौर पर दोस्तों में रोग जमाने के लिए खरीद कर लाया था। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!