अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 5 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजू है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के गांव तेनदबई का तथा वर्तमान में फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपनी सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना पल्ला क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी से देसी पिस्टल के संबंध में लाइसेंस पेश करने को कहा गया तो आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को अपने गांव से आते समय रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से 3000 में शौकिया तौर पर रखने के लिए खरीद कर लाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!