कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह का एक महिला ने जमकर किया विरोध। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने पहुंचे मंत्री संदीप सिंह का एक महिला ने जमकर किया विरोध।

😊 Please Share This News 😊

     

       कुरुक्षेत्र, 26 जनवरी (अरुण शर्मा)। कुरुक्षेत्र के पेहोवा में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने आए मंत्री संदीप सिंह का जोरदार विरोध किया गया। एक महिला ने मंच के सामने पहुंच कर हंगामा किया। महिला पुलिस कर्मियों की बजाय पुरुष पुलिस कर्मी महिला को हटाने के लिए उससे दो हाथ करते दिखे। इस बीच राष्ट्र गान भी शुरू हो गया, लेकिन न तो महिला ने हंगामा बंद किया और न ही उसे रोकने वाले सावधान की मुद्रा में खड़े हो पाए।
कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस ने भारी नाकाबंदी की हुई थी। जहां पर विरोध करने के लिए आए हुए आम आदमी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया था। लेकिन यह महिला आम आदमी की तरह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जैसे ही संदीप सिंह ध्वजारोहण करने लगे तो इन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। जहां पर इनको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया।
नारनौंद के पेटवाड़ गांव की महिला सोनिया दूहन को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले गई। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ अपरधियाँ की तरह से व्यवहार किया गया। पहले जहां उसे पुरुष पुलिस कर्मियों ने दबोचा, वहं बाद में उसे हाथ पांव पकड़ कर जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसा गया। महिला की गिरफ्तारी और उसके साथ पुलिस के व्यवहार को देख लोग भड़क गए और थाने के बाहर ही धरना लगा दिया। बाद में पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। महिला अब लोगों के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठी है।
एनसीपी से जुड़ी है सोनिया दुहन
खेल मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम में हंगामा करने वाली महिला का नाम सोनिया दूहन है। जो नारनौंद हिसार के पेटवाड़ गांव की रहने वाली है। सोनिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी( एनसीपी विद्यार्थी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और दूहन खाप से भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस के द्वारा महिला को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया।
महिला सोनिया ने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह को शर्म आनी चाहिए। संदीप सिंह पर इतने गंभीर आरोप होने के चलते भी वह गणतंत्र दिवस जैसे बड़े पर्व पर तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे हैं। जिन्होंने महिला कोच की इज्जत पर हाथ डाला है, उनको तिरंगा फहराने का अधिकार बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं विरोध कर रही थी तो संदीप सिंह के साथियों ने मेरे साथ अभद्रता की और मेरी शाल उतार दी। मैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगी।
जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह पेहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराने आए थे। खाप पंचायतों और अन्य संगठनों ने उनके विरोध का ऐलान किया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह ही पेहोवा के मुख्य चौक पर इकट्ठा होने शुरू हो गए थे। विरोध को देखते हुए पेहोवा मे भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!