सेवानिवृत्त हो रहे सफाई निरीक्षक को पुन: नियुक्ति न करने पर आयुक्त को कर्मचारी यूनियन ने लिखा पत्र। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सेवानिवृत्त हो रहे सफाई निरीक्षक को पुन: नियुक्ति न करने पर आयुक्त को कर्मचारी यूनियन ने लिखा पत्र।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 20 जनवरी (अरुण शर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह दहिया को निगम में पुन: नियुक्ति न करने बारे एक पत्र लिखकर अवगत करवाते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि नगर निगम की सेवाओं से कि 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह दहिया को निगम आयुक्त द्वारा पुन: नियुक्ति करने की चर्चा जोरों पर है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस पर संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त को पत्र लिखकर राजेंद्र सिंह दहिया के दस्तावेजों की जांच करने जांच पूर्ण होने तक सभी प्रकार के सेवानिवृत्ति लाभों पर रोक लगाने एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करने की मांग की है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत, जिला सचिव नानक चंद खेरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सचिव कृष्ण चिंडालिया ने कहा कि उक्त अधिकारी भ्रष्टाचार के ऊपर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं और संघ ने पत्र में उक्त भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए मांग की है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि निगम आयुक्त ने राजेंद्र सिंह दहिया को दोबारा नगर निगम में नियुक्त किया तो नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निगम प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि संघ ने निगम आयुक्त को लिखे गए पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, प्रधान सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। यदि सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई तो नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!