हरियाणा मिडे-डे-मील वर्कर्स डीटीएच व पार्ट टाईम स्वीपर एसो.ने परिवहन मंत्री को दिया ज्ञापन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा मिडे-डे-मील वर्कर्स डीटीएच व पार्ट टाईम स्वीपर एसो.ने परिवहन मंत्री को दिया ज्ञापन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 15 जनवरी (अरुण शर्मा)। हरियाणा मिड-डे-मील वर्कर्स, डीटीएच एण्ड पार्ट टाइम स्वीपर एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का कैबिनेट में विभाग बढ़ाकर दर्जा बढऩे पर तथा उनके भाई पं. टिपर चंद शर्मा स्कूल वर्कर्स की ओर से कंवरपाल, तेजराम एवं हरियाणा प्राईमरी टीचर एसोसिएशन के प्रधान चतर सिंह ने स्वागत किया। स्कूल वर्कर्स के प्रतिनिधियों हरबंश, मंजू ने संयुक्त रूप से बताया कि मंत्री श्री शर्मा का स्वागत के उपरांत सरकारी स्कूलों के वर्कर्स मिड-डे-मील वर्कर्स, डीटीएच चौकीदार एवं पार्ट टाइम स्वीपर की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मिड डे मील वर्कर्स को 18000 रुपये मासिक वेतन देने, पार्ट टाइम स्वीपर व डीटीएच चौकीदारों को नियमित करने, पार्ट टाइम स्वीपर व मिड डे मील वर्कर्स को वर्ष में 10 महीने वेतन मिलता है, इनको पूरे 12 महीने वेतन देने एवं पलवल जिले के पार्ट टाइम स्वीपर के बराबर मानदेय देने की मांग शामिल हैं। पलवल जिले में पार्ट टाइम स्वीपर को 11500 रुपये मासिक मिलता है जबकि फरीदाबाद में 6312 रुपये मिलते हैं।
इस अवसर पर रामकिशन, राजेन्द्र, शारदा, राखी, सुनीति, प्रेम शीला, हरीचंद शर्मा, वीरपाल, राधा, रिंकू देवी, राम प्रकाश, धर्मपाल सहित सैंकड़ों वर्कर्स शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!