फरीदाबाद पुलिस ने बिना सीट बेल्ट, हेलमेट तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ काटे चालान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद पुलिस ने बिना सीट बेल्ट, हेलमेट तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ काटे चालान।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 15 जनवरी (अरुण शर्मा)। फरीदाबाद पुलिस ने बिना सीट बेल्ट, हेलमेट तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 799 वाहन चालकों के चालान काटे।
डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले 799 वाहन चालकों के चालान काटकर 6.36 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। काटे गए इन चालानों में रॉन्ग साइड के 374, बिना हेलमेट के 374 तथा बिना सीट बेल्ट के 100 चालान शामिल है। बिना हेलमेट वह सीट बेल्ट के यात्रा करने पर हजार रुपए तथा रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 500 का चालान किया जाता है। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह सडक़ पर यात्रा करते समय सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!