स्लेजहैमर विंटर कप लीग मैच टूर्नामेंट का पांचवां मैच खेला। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

स्लेजहैमर विंटर कप लीग मैच टूर्नामेंट का पांचवां मैच खेला।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 12 जनवरी (अरुण शर्मा)। पहले स्लेजहैमर विंटर कप अंडर-12 लीग मैच टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को पांचवां मैच खेला गया। यह मैच सेक्टर-86 स्थित स्लेजहैमर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया। मैच रावल क्रिकेट अकादमी और स्लेजहैमर अंडर-12 टूर्नामेंट टीमों के बीच 35.35 ओवर का खेला गया और इसे रावल क्रिकेट अकादमी ने 75 रन से जीत लिया। रावल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। जिसमें खिलाड़ी देव भड़ाना ने 65 गेंदों पर 13 चौके की मदद से 84 रन बनाए। वहीं विराट त्यागी ने 24 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। जय गौतम और तन्मय ने 27.27 रनों की पारी खेली। स्लेजहैमर के गेंदबाज संजीव जे जाकॉब और कार्तिक सैनी ने 2.2 विकेट लिए। वहीं अराध्य ने एक विकेट लिया। अंत में स्लेजहैमर अंडर.12 टूर्नामेंट की टीम 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 149 रन ही बना सकी। जिसमें 100 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 63 रन बनाए। वहीं रावल के गेंदबाज भानू बघेल ने 3 विकेट, वरदान ने 2 विकेट लिए और कर्तव्य और वंश कुमार ने 1.1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब देव भड़ाना को दिया गया और फाईटर ऑफ द मैच का खिताब सक्षम पंडिता को दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!