ऐतिहासिक पथवारी मंदिर में विशाल कंबल वितरण समारोह का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ऐतिहासिक पथवारी मंदिर में विशाल कंबल वितरण समारोह का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भांति ओल्ड फरीदाबाद के ऐतिहासिक पथवारी मंदिर में विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब, जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की और इस पुण्य के कार्य में अपनी भागेदारी निभाई।
इस अवसर पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि संसार में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य है। समाज में ऐसे हजारों लोग आज भी है, जो साधन सम्पन्न न होने के चलते इस कपाकपाती ठंड में बिना गर्म कपड़ों के ठिुठरते रहते है, ऐसे गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना एक बेहतर और परोपकारी कार्य है। इस दौरान उन्होंने गरीब बुजुर्ग महिलाओं, बुजुर्गों सहित विक्लांगों को भी कंबल वितरित किए। वहीं समाजसेवी अनिल सिंगला ने बताया कि वह हर वर्ष पथवारी मंदिर में गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते है, आज इस कार्यक्रम के दौरान करीब 600 लोगों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि संसार में अच्छाई-बुराईयों से दूर हटके लोगों की सेवा करनी चाहिए क्योंकि ईश्वर की नजर में गरीब-अमीर सभी एक समान है, इसलिए अगर भगवान आपको दूसरे की मदद करने के लायक बनाया है तो गरीबों की मदद अवश्य करनी चाहिए क्योंकि इससे बड़ा परोपकारी का कार्य कोई नहीं हो सकता। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, टीटू मंगला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन सिंगला, सुरेंद्र अग्रवाल, युवा समाजसेवी तरुण सिंगला, टीकाराम नागर, विजय भीम बस्ती, सुभाष मंगला, सुधीर सिंगला सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!