भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद में दिनांक 23 तारीख को पहुंचेगी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद में दिनांक 23 तारीख को पहुंचेगी।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फरीदाबाद में दिनंाक 23 तारीख को पहुंच रही है। जिसको लेकर फरीदाबाद में लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कियात्रा 23 दिसंबर सुबह छह बजे सोहना के गांव हरचंदपुर से चलना शुरू करेगी। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में प्रदेश स्तर के नेता इसमें साथ चलेंगे। यात्रा का स्वागत सुबह 7 बजे गांव खोरी में जोर-शोर से किया जाएगा। खोरी गांव से यात्रा चलने के बाद गांव सिरोही, गांव आलमपुर, गांव धौज से होते हुए गांव पाखल में विश्राम करेगी। विधायक नीरज शर्मा यात्रा को लेकर अपनी विधानसभा के गांवों एवं कालोनी में जन सम्पर्क अभियान में जुटे हुए है ताकि यात्रा को सफल बनाया जा सके। जनसम्पर्क अभियान के तहत विधायक नीरज शर्मा ने गांव खोरी, गांव सिरोही, गांव आलमपुर, गांव धौज, गांव कोट, गांव मांगर, गांव पाखल, गांव पावटा, गांव नंगला, संजय कालोनी, सैक्टर-55, नंगला इन्कलेव, डबुआ कालोनी, जवाहर कालोनी, गांव गौछी, जीवन नगर में जनसम्पर्क कर विधानसभा के निवासियों को यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित है। यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत के लिए विधायक नीरज शर्मा दिन रात गांवों कॉलोनी जनसंपर्क अभियान चल रहा है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर होकर भारत जोडो यात्रा का स्वागत करेगी।
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!