आर्य केन्द्रीय सभा 25 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर करेगी विशाल शोभायात्रा का आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आर्य केन्द्रीय सभा 25 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर करेगी विशाल शोभायात्रा का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 21 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद आगामी 25 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन करेगी। इस शोभा यात्रा में जिले भर की 22 आर्य समाजों के प्रतिनिधि, आर्य समाज के संत, जिले के गुरुकुलों के ब्रह्मचारी एवं कई दर्जन स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी सहभागिता निभाएंगे। यह जानकारी शोभा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अमन सिंह शास्त्री ने सेक्टर-19 स्थित आर्य समाज सेक्टर-19 में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने देश की आजादी के लिए बहुत कार्य किया। उन्होंने देश में शुद्धिकरण अभियान का भी नेतृत्व किया। सर्व प्रथम आगरा के मलकाने राजपूतों को स्वधर्म में वापस लेकर इस महान आंदोलन का सूत्रपात किया। स्वामी श्रद्धानंद के इस कार्य से कुछ सांप्रदायिक लोग उनसे नाराज हो गए और 23 दिसंबर 1926 को एक मतान्ध सांप्रदायिक ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। स्वामी श्रद्धानंद ने जीवन पर्यन्त देश धर्म और जाति के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।
देश में वैदिक संस्कृति की विद्या के लिए गुरुकुलों की स्थापना की। उन्ही की याद में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस मनाया जाता है। आर्य केंद्रीय सभा के प्रधान महेश चंद आर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में यज्ञ के साथ शुरू होगा, तत्पश्चात ध्वजारोहण तथा आर्य समाज के विद्वानों द्वारा प्रवचन और मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के उद्बोधन के बाद विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा जो क्षेत्र के विभिन्न के स्थानों से होती हुई कम्युनिटी सेंटर में वापस आकर संपन्न होगी। प्रेस वार्ता को आर्य समाज सेक्टर 19 के प्रधान डॉ गजराज सिंह आर्य, श्रीमती राजबाला सरधाना, कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष मास्टर हाकिम चंद तथा आर्य कन्या गुरुकुल हसनपुर की प्रिंसिपल डॉ वेद रश्मि मुनि ने भी संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!