भक्तों ने कृष्ण भजनों पर झूम कर जमकर लिया आनंद। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भक्तों ने कृष्ण भजनों पर झूम कर जमकर लिया आनंद।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 12 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। भक्तों के बस में होते हैं भगवान। जब भी धरा पर अत्याचार पनपता है भगवान स्वयं अत्याचारियों के विनाश के लिए धरती पर अवतरित होते हैं। इस बात के व्याख्यान हमारे धार्मिक ग्रंथों में मिलते हैं। यह बात नंगला रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास गौरव कृष्ण महाराज ने उपस्थित भक्तजनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि परमात्मा का स्मरण करने, श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही व्यक्ति के सारे दुख समाप्त हो जाते हैं।
इस अवसर पर नंगला रोड के निवासियों के अलावा जिले के वरिष्ठ पत्रकार उत्तम राज, ओम प्रकाश तोमर, सुरेंद्र कटारिया, रामअवतार गुप्ता, द्वारका प्रसाद, मनोज पुरोहित, बबलू, रमेश पुरोहित, राकेश प्रजापति, बोधराज चोपड़ा, डॉक्टर संजय कुमार जिंदल ने कथा व्यास और उनकी टीम का पगड़ी और नोटों की माला पहना कर स्वागत किया। कथा व्यास ने कहा कि आज के वर्तमान युग में हमारी पीढिय़ां भारतीय संस्कृति को छोड़ भौतिकवाद की संस्कृति में रुचि ले रही हैं, जिसके कारण बच्चों में संस्कार कम हो रहे हैं। हमें चाहिए कि बच्चों को संस्कारिक बनाएं ताकि हम अपनी पुरानी संस्कृति को कायम रख सकें।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव को बड़ी धूमधाम से भक्त जनों के बीच मनाया भक्तों ने कृष्ण भजनों पर झूम कर जमकर आनंद भी लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!