चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 11 अक्टूबर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी पंकज मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव पतेई खादर का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के गांव प्रहलादपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर पुलिया से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना खेडीपुल के एरिया से 6 मार्च को चोरी किया था। आरोपी ने थाना कोतवाली के एरिया से 14 जून को एक स्कूटी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे बल्लबगढ रेलवे रोड की पार्किंग दीवार के पास से बरामद किया गया है। आरोपी ने थाना ओल्ड के एरिया से एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसे आरोपी से बल्लबगढ़ पैट्रोल पम्प के पास झाडियों से बरामद किया है। आरोपी से चोरी के तीन मामलों को सुलझाया गया है। आरोपी चोरी की वारदातों को नशे की पूर्ती के लिए अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!