अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को धर्म भूषण उपाधि से किया सम्मानित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को धर्म भूषण उपाधि से किया सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 23 सितम्बर (अरुण शर्मा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को उनके सामाजिक धार्मिक कार्यों के लिए पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने धर्म भूषण उपाधि से सम्मानित किया। शंकराचार्य ने कहा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली समाज व धर्म सेवा में अग्रसर रहते इन्होंने सनातन धर्म संस्कृति के प्रसार में अहम भूमिका निभाई है तथा राष्ट्र की उन्नति के प्रति सदैव समर्पित भाव से लगनशील रहते हैं। इस अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने श्रद्धेय शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का आभार व्यक्त किया और कहा मैं सदैव सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहूंगा। इससे पहले भी समाज रत्न अवार्ड, राजधानी रत्न अवार्ड, सनातन रक्षक अवार्ड, ब्राह्मण सम्राट, ब्राह्मण रत्न, ब्राह्मण गौरव, मानव शान अवार्ड जैसे अनेकों अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली को इस सम्मान के प्राप्त करने पर परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, कांग्रेस विधायक पं. नीरज शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, भाजपा नेता पं.टिपरचंद शर्मा, मुनेश शर्मा, फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संदीप सेठी, हिन्दूवादी नेता भुवनेश्वर शर्मा, गौ रक्षा बजरंग फोर्स के बिट्टू बजरंगी, लोधी समाज से जगविजय वर्मा, फिल्म निर्माता प्रदीप गुप्ता, शिक्षाविद् राजेश मदान, प्रदीप गुप्ता, अमित जैन, सुन्दर मास्टर, अजय यादव, नवप्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव, संजू सांवरिया, सचिन तंवर, महेश सैनी, रवि चौहान, विनोद कुमार आदि ने बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!