शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालो का बस एक यही निशा बाकी रहेगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालो का बस एक यही निशा बाकी रहेगा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 23 सितम्बर (अरुण शर्मा)। शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालो का बस एक यही निशा बाकी रहेगा। यह बात आज प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में पहुंच कर शहीदी स्मारक पर शहीदों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के वीर शहीद राव तुलाराम ने आजादी की अलख जगाई थी। शहीद राव तुलाराम ने छोटी सी आयु में ही अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए सेना तैयार की थी।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 1857 की क्रांति के जननायको में से शहीद राव तुलाराम एक थे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वे हमेशा हमेशा के लिए समाज के प्रेरणा स्रोत बनें रहेंगे।
इस दौरान भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद, एसीपी मुनीष सहगल और शहर के कई गणमान्य लोगो ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शहर में लगातार चल रही बरसात के दौरान बरसाती पानी के निकासी के लिए उचित प्रबंध करें।
इस मौके पर प्रताप भाटी, पारस जैन, लखन बेनीवाल,महेश गोयल, दीपक यादव, संदीप चौधरी, प्रेम खट्टर, बिट्टू पंजाबी, रोशन लाल गेरा, नवीन चेची, कैलाश वशिष्ठ, सुंदर आजाद,महेश मित्तल, रिछपाल लांबा, ओमप्रकाश यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!