पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को धर दावोचा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस ने ट्रैक्टर चोर को धर दावोचा।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 21 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्मवीर है जो फरीदाबाद के आदर्श नगर एरिया का रहने वाला है। आरोपी सेक्टर 58 एरिया में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी कंपनी के साथ में ही स्थित माइक्रोन इंडिया कंपनी में एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर कंपनी के काम के लिए किराए पर लगाया हुआ था। कंपनी में वह अकेला ट्रैक्टर था। आरोपी को लालच आ गया और उसने सोचा कि वह इस ट्रैक्टर को चोरी करके इसे बेचने के पश्चात जो पैसे मिलेंगे उसे दूसरा ट्रैक्टर खरीदकर इस कंपनी में काम के लिए किराए पर लगा दूंगा। इसी नियत से आरोपी ने 3-4 सितंबर की रात कंपनी के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरी कर लिया और वहां से फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सेक्टर 58 में दी जिसके पश्चात चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने वह ट्रैक्टर यूपी के मोहसनपुर गांव में अपने किसी दोस्त को झूठ बोलकर इसके घर छोड़ा था। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त को झूठ बोला कि वह मोहसनपुर कोई सामान लेने आया था परंतु उसका ट्रैक्टर खराब हो गया है इसलिए कुछ दिन के लिए उसे वह ट्रैक्टर उसके घर रोक ले और कुछ दिन बाद आकर वह अपना ट्रैक्टर ले जाएगा। आरोपी की जानकारी के आधार पर यूपी से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की जा चुकी है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!