प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है – कृष्णपाल गुर्जर,केंद्रीय राज्यमंत्री – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है – कृष्णपाल गुर्जर,केंद्रीय राज्यमंत्री

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 11 सितम्बर (अरुण शर्मा)। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आने से पहले देश में एक सप्ताह की युद्ध की सामग्री नहीं थी, जबकि आज भारतीय नौसेना में शक्तिशाली समुद्री जहाज आईएनएस विक्रांत शामिल हो रहे है और देश में युद्ध सामग्री का इतना भंडारण है कि महीनों तक युद्ध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले भारत दूसरे देशों से हथियार आयात करता था, जबकि पिछले आठ सालों में सेना का अधिकतर सामान भारत में ही बनने लगा है और यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में साकार हो पाया है।
श्री गुर्जर रविवार को सेक्टर-16ए स्थित होटल मैगपाई में युवा नेता प्रवीण चंदीला द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रवीण चंदीला ने विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। केंद्रीय राज्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें पटका पहनाकर उनका पार्टी में पहुंचने पर स्वागत किया और विश्वास जताया कि प्रवीण चंदीला के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला महासचिव मूलचंद मित्तल, डा. आर.एन. सिंह, निगरानी कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश रक्षवाल, निर्वतमान पार्षद बीर सिंह नैन, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली, रविन्द्र त्यागी, मनोज वशिष्ठ मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रवीण चंदीला के नेतृत्व में बड़ी माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री सहित अन्य भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
फरीदाबाद के विकास का जिक्र करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसी शहर का विकास उसकी कनेक्विटी पर निर्भर होता है और फरीदाबाद की कनेक्विटी इतनी बेहतर है कि अब मेरठ, गाजियाबाद, जेवर आना-जाना घण्टे भर का काम है। उन्होंनेे कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों से जमीन छीनी जाती थी, लेकिन आज भाजपा सरकार में किसानों की जमीन एक्वायर नहीं होती और अगर होती भी है तो उन्हें तीन करोड़ से कम की राशि नहीं मिलती। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने है।
इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए प्रवीण चंदीला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित होकर आज उन्होंने पार्टी का दामन थामा है और मोदी-मनोहर सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर चौ.मेहरचंद दायमा, जयवीर चंदीला बड़ौली, अजयवीर सरपंच, खडग सिंह, अजीत सरपंच नीमका, महेंद्र भड़ाना, करण सिंह नंबरदार, कैलाश मास्टर, जयवीर दायमा, चौधरी हरकिशन, चौधरी संतराज, नेत्रपाल चंदीला भतौला सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!