75वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 30 अगस्त से 4 सितंबर तक श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

75वीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 30 अगस्त से 4 सितंबर तक श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 25 अगस्त (अरुण शर्मा)। 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गांधी कॉलोनी स्थित बारात घर में श्री गणेश उत्सव आगामी 30 अगस्त से 4 सितम्बर तक धूमधाम से मनाया जाएगी। इस बार गणेश पंडाल की सजावट भी आजादी का अमृत महोत्सव थीम के तहत ही की जाएगी। मंडल द्वारा 30 अगस्त को गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 5 बी-81 से मेन मार्किट 5 नंबर से होते हुए 4-5 चौक फिर एनआईटी 5 गोल चक्कर से होते हुए उत्सव स्थल तक पहुंचेगी। मंडल द्वारा 31 अगस्त प्रात:10 बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना पूरे विधिविधान एवं मत्रोचार द्वारा की जाएगी एवं सायं 8 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। मंडल द्वारा 1 सितम्बर को सायं 8 बजे सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 2 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से मंडल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जोकि सर्वोदय हॉस्पिटल के सहयोग से गणेश पंडाल में ही लगाया जाएगा। यह चिकित्सा शिविर पूरी तरह नि:शुल्क लगाया जाएगा। इस शिविर में आंख एवं सामान्य रोग की जांच की जाएगी एवं सायं 4 बजे से बच्चों के लिए चित्रकला का आयोजन किया जाएगा। 3 सितम्बर को मंडल द्वारा सायं 4 बजे सत्यनारायण की महापूजा का आयोजन किया जाएगा एवं सांय 7 बजे भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। मंडल द्वारा 4 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन शोभायात्रा उत्सव स्थल से होते हुए एनआईटी 5 ए मूंगफली चौक से बीके हॉस्पिटल पर वहां से होते हुए एनआईटी 1 स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर पहुचेगी फिर वहां से गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने हेतु विसर्जन स्थल पहुंचेगी।
इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा यही फरीदाबाद में बनाई जा रही है। मूर्तिकार लक्ष्मण पांचाल ने बताया की वह हर साल गणेश प्रतिमा बनाते है जो केवल चिकनी मिट्टी की होती है एवं पानी को स्वयं बनाय रखती है। लक्ष्मण पांचाल गणेश प्रतिमा बनाने का काम पिछले 21 वर्षो से करते आ रहे है। लक्ष्मण के जेष्ठ पुत्र ललित पांचाल एवं अक्षय पांचाल उनका भरपूर सहयोग गणेश प्रतिमा बनाने में करते है ।
महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल ने बताया की वह यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्षो से मंडल के बाकि सदस्यों के सहयोग से करते आ रहे है एवं इस वर्ष भी वह अपनी पूरी तैयारी के साथ बाप्पा का स्वागत करने को पूरी तरह सज्ज है। उन्होंने सभी से यह आग्रह भी किया की सभी अपने-अपने परिवार, मित्र बंधु के साथ आए और बाप्पा के दर्शन भी प्राप्त करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!