हरियाणा के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला छठ पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 22 अगस्त (अरुण शर्मा)। हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रविवार देर सायं फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया द्वारा आयोजित छट पूजा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो मेहनत फरीदाबाद जिला ने की है, इसका नतीजा है कि आज संगठन पहले से मजबूत हुआ है और नए साथियों को जोडऩे में कामयाब हुआ है। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप तेवतिया की पीठ थपथपाते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने कुलदीप तेवतिया को दी है वह उसे बखूबी निभा रहे हैं। सरकार एक यूनिट की तरह जिला में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब कमरे के लिए अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधा देने का काम सरकार वचनबधता के साथ कर रही है।
फरीदाबाद जिला के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सडक़, सीवर की समस्या है। जो कि सबसे गंभीर समस्या है। धीरे.धीरे इन समस्याओं को खत्म करने का काम भी करेंगे। जल्द ही प्रदेश में चुनाव होंगे हमारी कोशिश रहेगी निगम चुनावों से पूर्व आपके क्षेत्र की सडक़ें व सीवर को दुरुस्त करने का काम करे। अगर चुनाव आचार संहिता लग जाती है नई निगम के गठन होने के 1 महीने में ही आपके क्षेत्र की सडक़ों को दुरुस्त करने का काम करेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार द्वारा सरल पोर्टल पर जिस किसी व्यक्ति की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार से कम है। आवेदन करें उसका राशन कार्ड बनवाने का काम करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार की 650 से अधिक सुविधाएं सीएससी के माध्यम से आप लोगों तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है।
हरियाणा प्रदेश की छोटी पंचायत को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे लोगों को निगम में भेजने का काम करें जो कि आपकी आवाज को शक्ति से उठाने का काम करें। और आगामी चुनाव होता चाबी को घर घर पहुंचाने का काम आप मौजूद जनसमूह करेगा।
उप मुख्यमंत्री द्वारा सीही गांव में बन रहे चार मुख्य द्वारों के कार्य का शुभारंभ किया। इन चारों द्वारों के लिए 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी व अन्य दलों को छोडक़र आए लोगों को प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह द्वारा पार्टी में शामिल करने पर सभी का उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्वागत किया।
इस मौके पर जजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निसान सिंह, के सी बांगड़, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, प्रदेश सचिव ठाकुर राजा राम, कृष्ण जाखड़, पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, कुलदीप तेवतिया, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर, नलिन हुड्डा, तेज पाल डागर, अरविंद भारद्वाज ने भी लोगों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रेम सिंह धनकड़, दीपक चौधरी, हाजी करामत अली, अमर नरवत, दीपक चौधरी, उमेश भाटी, अनिल खुटेला, सुनील शास्त्री, श्याम सिंह, बेगराज नागर, हतम अधाना, अजय चौधरी, हनुमान खींची, गुलाब रावत, मो. शरीफ, अलकेश लांबा, श्वेता शर्मा, संदीप कपसिया, अमर सिंह दलाल, अजय भड़ाना, गजेंद्र भड़ाना, रवि शर्मा, रिछपाल लांबा, अनिल भाटी, शोराज अधाना, प्रेम कृष्ण, देवेंद्र मान, भारत यादव, नंद राम पाहिल, सूरत चौहान, मनोज गोयल, प्रदीप चौधरी, विनय धतरवाल, सचिन कौशिक, नेपाल फौजी, सुनील डिंडे, देवेंद्र बैरागी, रोहित बैरागी सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!