वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल कीं बरामद। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल कीं बरामद।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 20 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी का नाम अशफाक उर्फ जैकी है जो नूंह जिले के तुंडलाका गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें आरोपी ने उसके द्वारा चोरी की गई दो मोटरसाइकिल के बारे में क्राइम ब्रांच टीम को जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना आदर्श नगर तथा सेक्टर-58 में चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें उसने दो मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और रोजगार ना होने के कारण चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!