पुलिस ने 11 साल के बालक से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला किया दर्ज। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पुलिस ने 11 साल के बालक से दुष्कर्म के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला किया दर्ज।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 अगस्त (अरुण शर्मा)। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने 52 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ थाना छांयसा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हरकेश है जोकि छांयसा का रहने वाला है। आरोपी की आयु 52 वर्ष है और वह हलवाई का काम करता है। आरोपी के खिलाफ छांयसा थाने में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें पीडि़त लडक़े के पिता ने बताया कि कल शाम उनका 11 वर्षीय लडक़ा दुकान से कुछ सामान लेने गया था जो उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी हरकेश उसे रास्ते में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने लडक़े के साथ कुकर्म किया। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब का नशा करता है। आरोपी की 5 लड़कियां हैं जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। आरोपी शराब पीकर आए दिन अपने घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था जिसकी वजह से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई और आरोपी घर पर अकेला था और उसने मौका पाकर नाबालिग के कुकर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी को कल अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!