पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के लिए 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे फरीदाबाद सेक्टर-12 कन्वैशन हाल में करेगा जन सुनवाई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के लिए 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे फरीदाबाद सेक्टर-12 कन्वैशन हाल में करेगा जन सुनवाई।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद,18 अगस्त (अरुण शर्मा)। डीसी यशपाल ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों के लिए 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे जन सुनवाई करेगा। यह पब्लिक हियरिंग अर्थात जनसुनवाई फरीदाबाद सेक्टर-12 कन्वैशन हाल में रखी गई है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति दर्शन सिंह हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी यशपाल ने बताया कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर मंडल मुख्यालयों पर पब्लिक हियरिंग अर्थात जनसुनवाई कर रहे हैं। इस कड़ी में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए मंडल मुख्यालयों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। उन्होंने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग जन सुनवाई करेगा। फरीदाबाद में फरीदाबाद मंडल ने पडऩे वाले तीनों जिलों अर्थात फरीदाबाद, पलवल तथा मेवात जिलों के लिए जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जनसुनवाई में कोई भी व्यक्ति, समूह, संगठन, सामाजिक विचारक, प्रबुद्ध नागरिक या इस विषय में रुचि रखने वाला जनता में से कोई भी व्यक्ति पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में या विरोध में अपने विचार आयोग के समक्ष रख सकता है। उपायुक्त यशपाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में हिस्सा लेकर अपने विचार रखने के लिए 19 अगस्त को प्रात: 11 बजे सेक्टर.12 के कन्वेंशन हाल में पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!