मुख्यमंत्री के काफिले की कार सीधे मारुति स्विफ्ट कार से जा टकराई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के काफिले की कार सीधे मारुति स्विफ्ट कार से जा टकराई।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद,17 अगस्त (अरुण शर्मा)। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव शाहजहांपुर के बलिदानी मनोज कुमार के परिवार को सांत्वना देने के लिए आए थे। वे सांत्वना देने के बाद गांव चांदपुर से हैलीकाप्टर में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। इसके लिए उनका काफिला मोहना मार्ग से फरीदाबाद के लिए आ रहा था। इसी दौरान गांव अटाली के पास सामने से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार में मुख्यमंत्री के काफिले की कार ने सीधी टक्कर मारी।
इस घटना में कार में सवार 65 वर्षीय महिला विजय विरमानी घायल हो गई। उन्हें एस्काट्र्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया है। वे दो दिन पहले पंजाब लुधियाना से अपने भतीजे पवन अरोड़ा से मिलने सेक्टर-55 आई थीं। बुधवार को वह वापस कार से लुधियाना जा रही थी। कार को उनका बेटा हनी विरमानी चला रहा था। उनके साथ कार में पुत्र वधू जसलीन और दो छोटे बच्चे थे।

क्या कहती है पुलिस

थाना छांयसा प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि विजय विरमानी को घायल होने पर पहले छांयसा के अस्पताल में उपचार कराया गया। महिला छांयसा अस्पताल में पूरी तरह से स्वस्थ थी। उनके सिर वगैरा में चोट न हो, इसलिए एस्काट्र्स फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका सीटी स्कैन कराया जाएगा। ताकि जांच पूरी तरह से की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!