फरीदाबाद जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 51 मामले आए पॉजिटिव। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 51 मामले आए पॉजिटिव।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद,16 अगस्त (अरुण शर्मा)। जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 51 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 143 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.97 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
कोरोना पॉजिटिव के 24 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 620 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 644 है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 1632 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1725878 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 134574 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1589547 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1468 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.80 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.97 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.55 प्रतिशत है।

क्या कहते है नोडल अधिकारी?

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1801394 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1794965 हो गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!