आम आदमी पार्टी संभावित उम्मीदवार परविन्द्र राजपाल ने मेडिकल कैम्प की शुरूआत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आम आदमी पार्टी संभावित उम्मीदवार परविन्द्र राजपाल ने मेडिकल कैम्प की शुरूआत।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 8 अगस्त (अरुण शर्मा)। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी वार्ड नम्बर-15 से संभावित उम्मीदवार परविन्द्र राजपाल ने 75 मेडिकल कैम्पों की श्रेणी में पहले मेडिकल कैम्प की शुरूआत एन.एच.पांच स्थित विडो होम पार्क में की गई। इस मेडिकल कैम्प का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, साऊथ जोन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमन गोयल, वार्ड नम्बर-12, 13 व 15 के संयोजक सुनील ग्रोवर, स.तेजवंत सिंह बिट्टू ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर आप नेता परविन्द्र राजपाल ने आए हुए सभी अतिथियों का पंगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, अमन गोयल ने कहा कि बदलते मौसम में सभी को अपने स्वास्थ्य की जांच करातें रहना चाहिए। किसी भी बिमारी को हल्के मेंं न लेकर चिकित्सक परामर्श अवश्य लेना चाहिए। बासी भोजन व कटे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
वहीं उन्होंने संस्थाओं को समाजसेवी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे समय-समय पर ऐसे शिविरों को आयोजन करते रहे ताकि जरूरतमंद लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ निशुल्क सलाह व दवाईयां मिलती रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. रविभूषण, डा. दीपक भारद्वाज, एडवोकेट संदीप सेठी, सुरेंद्र सपरा, नरेश शर्मा, संजय जुनेजा, हिमांशु सेठी, चंद्रप्रकाश, जगदीश अरोडा, गुलशन राजपाल, सरदार अमरीक सिंह खुराना, सतीश गांधी, नीरज जग्गी, विक्की रलहन, जितेन्द्र चंदा, कौशल, संचित राजपाल, इंद्रसैन राजपाल, अमन मलिक, सतेन्द्र शर्मा, जगदीश अरोड़ा, गिरीश नागपाल, राकेश बेनीवाल, लाल बहादुर, राकेश सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस शिविर में लगभग 90 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जबकि 50 से अधिक लोगों को निशुल्क दवाई वितरित की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!