आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में जमकर किया प्रदर्शन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में जमकर किया प्रदर्शन !

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 3 अगस्त (अरुण शर्मा )। शहर के बदतर हालातों, टोल रोड के नाम पर अवैध वसूली, स्मार्ट सिटी के नाम पर मचाई गई लूट और नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में पाली बल्लभगढ़ रोड पर टोल कि टूटी सडक़ें, जल भराव, जाम पड़े सीवर व टोल रोड पर लगने वाले 4 घंटे के जाम को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जहां घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ था। सभी कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में खड़े होकर सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि सडक़े पूरी टूटी हुई है, रोड पर पानी भरा हुआ है, मगर स्थानीय विधायक और पार्षद अपनी मस्ती में मगरुर हैं और विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं। बीजेपी सरकार ने फरीदाबाद का विकास नहीं, विनाश किया है। विपक्ष का कोई भी नेता, कोई भी पार्टी जब इनके विकास कार्यों की पोल खोलता है, तो उसको ई डी व विजिलेंस का डर दिखाया जाता है। भड़ाना ने कहा कि भाजपा के नेता स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में आए 2200 करोड़ रुपए भी डकार गए हैं। मगर, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, जब तक इनको जनता के सामने सच्चाई लाकर रहेगी। भड़ाना ने भाजपा सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
इस मौके पर जिला महासचिव भीम यादव, तिगांव विधानसभा प्रभारी आभाष चंदेला, फरीदाबाद 89 विधानसभा प्रभारी प्रवेश मेहता, महिला प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता, हंसराज दायमा, रघुवर दयाल, वरिष्ठ नेता सुनील ग्रोवर, राकेश प्रसाद, मनोहर विरमानी, मेहर चंद हरसाना, हरिदत्त शर्मा, वाई के शर्मा, संदीप राव, राम गौर, रमा तिवारी, निशा खैरालिया, चंचल तंवर, संजय जुनेजा, गोविंदा, हरजिंदर सिंह मेंदीरत्ता, राजकुमार, नवीन कौशिक, हरेंद्र नागर, परमजीत कौर, भूपेंद्र नागर, पुनीता भड़ाना, अजय खटाना, महक बैंसला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!