राहुल की हत्या में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राहुल की हत्या में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 29 जुलाई (अरुण शर्मा )। 21 जुलाई के सुबह राहुल अपने घर के पास अपने दोस्तो के साथ में बैठे हुये था तभी एक सफेद रंग की गाडी में चार लडक़े आये और चालक गाडी की सीट पर ही बैठा रहा और तीनों लडक़ो ने गाडी से उतरकर पिस्टल, रिवाल्वर से राहुल पर ताबडतोड गोलियां चला दी। राहुल ने भागने की कोशिश की लेकिन तीनों हमलावरों ने उसे घेर कर कई गोलियां मारी। वहां उपस्थित आस-पडोस के लोगों ने हमलावरों पर ईंट-पत्थर बरसाये, तो ये लोग अपनी गाडी में बैठकर भाग गये। राहुल को घायल अवस्था में सर्वोदय अस्पताल लेकर गए। जहां पर डाक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया था। घटनास्थल पर डीसीपी क्राइम, एसीपी क्राइम, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56, क्राइम ब्रांच बोर्डर, सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ डॉक्टर मनीषा पहुंच कर निरीक्षण किया।

राहुल के मामा हरेन्द्र की शिकायत पर थाना छायंसा में हत्या कि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरु कर दी। पुलिस कमिश्नर द्वारा मुकदमें में शामिल आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था।

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ, अपराध शाखा सैक्टर 65 और अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सोनीपत के खरखौदा से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में आरोपी अजय, पदम उर्फ राधे,लहरिाहुल उर्फ ब्रहमचारी और रोहित उर्फ केडी का नाम शामिल है। आरोपी अजय (27), सोनीपत के गांव भैंसवाल का, आरोपी पदम (22) सोनीपत के गां रीढाऊ का, आरोपी राहुल उर्फ ब्रह्मचारी (25) रोहतक जिले के गांव बलियाना का तथा आरोपी रोहित उर्फ केडी (22) रोहतक जिले के गांव खरैटी का रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपी अजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। आरोपी अजय और रोहित उर्फ केडी ने बी फार्मा कर रखी है। आरोपी पदम बीए तथा आरोपी राहुल उर्फ ब्रह्मचारी 11 पास है।

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया की मुख्य आरोपी अजय की एक लडकी से दोस्ती थी। लडकी मृतक राहुल से बात करने लगी, आरोपी अजय लडकी को राहुल से बात करने से मना करता था और इस कारण आरोपी ने राहुल को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी राहुल उर्फ ब्रह्मचारी पर पूर्व में अवैध नशा तस्करी तथा लडाई-झगडे के 2 मुकदमें दर्ज है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल के मर्डर के बाद आरोपियों ने 4 अन्य संगीन वारदातों की योजना बना रखी थी। वारदातों को अंजाम देने से पहले ही क्राइम टीम ने आरोपियो को धर-दबोचा।

आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार की बरामदगी व वारदात में शामिल अन्य आरोपियो के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी को बरामद कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!