सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम द्वारा 45 टीमों का किया गठन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम द्वारा 45 टीमों का किया गठन।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 28 जुलाई (अरुण शर्मा)। निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने बारे नगर निगम द्वारा बहुत से कदम उठाये जा रहे है। जिसके लिए नगर निगम फरीदाबाद ने 45 टीमों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम में 3-3 कर्मचारी लगाये गये है। यह निगम के सभी वार्डो में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे न केवल आम जनता को जागरूक करेगे बल्कि दोषियो के चालान भी करेंगे तथा जहॉ-जहॉ प्लास्टिक का इस्तेमाल होता पाया जाता है उसको जब्त भी करेंगे। इसके अतिरिक्त निगम ने प्लास्टिक के बारे जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों की भी टीमें बनाई है जो आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे अवगत करायेगें।
निगमायुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा 2 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया हुआ हैं, जिसके दौरान न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता प्रदान की जा रही है, बल्कि उल्लंघनकर्ताओं के परिसर से प्लास्टिक को भी जब्त किया जा रहा है। नगर निगम फरीदाबाद ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों के हाल ही में 1084 चालान जारी किए हैं और 826100 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं। निगम द्वारा 880 किलो प्लास्टिक को जब्त किया और उनसे 2.33 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
निगमायुक्त ने आगे बताया कि उपरोक्त के अलावा 30 और 31 जुलाई 2022 को निगम द्वारा सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 15, फरीदाबाद में एक विकल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वार्ड समितियों के सदस्य, गैर सरकारी संगठन, जन प्रतिनिधि, पूर्व नगर पार्षद, विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि, बाजार संघों, धार्मिक संघों आदि के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा जो मेले में भाग लेंगे और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे विभिन्न विकल्प बतायेगेें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!