प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की बहू से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये ठगे ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की बहू से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये ठगे !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 14 जुलाई (अरुण शर्मा)प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पुत्रवधू सेक्टर-21ए फरीदाबाद निवासी दर्शना गुप्ता का वाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये ठग लिए। यह रुपये दर्शना के दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर ठगे गए। दर्शना गुप्ता की शिकायत पर साइबर थाना एनआइटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्शना गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके पास एक काल आई। काल करने वाले ने कहा कि आपके यहां इंटरनेट को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। वो उसकी बातों में आ गईं। काल करने वाले ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक कोड डायल करने को कहा। उन्होंने जैसे ही कोड डायल किया। इसके कुछ समय बाद ही उनके पास दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए कि आपको रुपयों की क्या जरूरत पड़ गई। दर्शना गुप्ता ने उनसे कहा कि रुपयों की तो कोई जरूरत नहीं है। तब उन्होंने बताया कि आपके वाट्सएप से रुपयों की मांग करते हुए मैसेज उनके पास आया है। तब दर्शना को मालूम चला कि वाट्सएप हैक हुआ है। दर्शना गुप्ता सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए की सदस्य हैं। वे बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा कई प्रमुख वाट्स.एप ग्रुप में वे जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तमाम ग्रुप और अपने संपर्कों को मैसेज करके वाट्सएप हैक होने की जानकारी दी और किसी को रुपये न भेजने को कहा, पर तब तक पांच लोगों ने करीब 85 हजार रुपये साइबर ठगों के बताए बैंक खाते में डाल दिए थे। दर्शना गुप्ता का कहना है कि ये पांच लोग तो उनके संज्ञान में आ गए, हो सकता है कि किसी और ने भी रुपये डाले हों।
बता दें स्वर्गीय बनारसी दास गुप्ता एक दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977 तक तथा दोबारा 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
क्या कहते है साईबर थाना प्रभारी
साइबर थाना प्रभारी बसंत सिंह का कहना है कि वाट्सएप हैक कर रुपयों के लिए मैसेज भेजने का जिले में यह संभवतः  पहला मामला है। इससे पहले फेसबुक अकाउंट हैक करके या डमी अकाउंट बनाकर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से रुपये मांगने के मामले सामने आते थे। जिस बैंक खाते में रुपये गए हैं, वह हमने सीज करा दिया है। दर्शना गुप्ता का वाट्सएप अकाउंट भी हैकिग से हटा दिया है। कार्रवाई की जा रही है , उम्मीद है साइबर ठगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!