कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ने ली सभी डीसीपी और एसीपी की बैठक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ने ली सभी डीसीपी और एसीपी की बैठक !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 14 जुलाई (अरुण शर्मा)। 17 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में सभी डीसीपी, एसीपी की बैठक ली. तीनों जोन के डीसीपी को जोन वाइज इंचार्ज नियुक्त किया गया है। सभी एसीपी और एसएचओ अपने-अपने इलाकों में गश्त करेंगे. सभी नाके, गश्ती दल डीसीपी ट्रैफिक की निगरानी में लगे रहेंगे. डीसीपी ट्रैफिक सभी ट्रैफिक ड्यूटी के इंचार्ज होंगे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 23 नाके लगाए जाएगे। नाके पर सुरक्षा को लेकर 2 एनजीओ, 6 ओआरएस मौजूद रहेगे। कावड़ यात्रा में यात्रियों के आगागमन को लेकर सुबह 4 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है, गस्त लगाने के आदेश दिए है। तीनो जोनों के डीसीपी को जोनवाइज इंचार्ज लगाकर समय समय पर ड्युटी चैक करने के आदेश दिए है। कांवडियों के लिए लगाए गए शिविरों में 2 महिला व 2 पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर यूनिफार्म में नियुक्त किए गए है। शिविरों के पास बैरीकेडस व रस्से लगाकर रखे जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शहर में सभी भारी वाहन के लिए नो एंट्री रहेगी। भारी वाहन व टैक्टर केवल रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही चलेगे। आटो रिक्शे, ई.रिक्शे जीटी रोड़ तथा आगरा नहर वाईपास पर नही चलकर शहर के भीतरी रास्तों से चलेगे। उन्होंने बताया कि शहर में कांवड़ यात्रा कि सुरक्षा के लिए 21 नाके जिसमें आगरा कैनाल मार्ग पर नाका दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला गांव मवई, सैक्टर-29 पुल, खेडीपुल, सैक्टर-17 पुल, सैक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सैक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल तथा चन्दावली पुल व बाईपास रोड पर नाका जाट चौक, मलेरना चौक  तथा जाजरु चौक एव मथुरा रोड़ पर नाका साहपुर मोड, प्याला मोड और सीकरी चौकी के नाके लगाए जाएगे साथ ही कुंडली-गाजियाबाद-पलवल रोड़ पर स्पेशल मोबाइल पार्टी गस्त करेगी। कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्पेशल मोबाइल पार्टी बदरपुर बॉर्डर से कैली वाईपास से सीकरी बॉर्डर तथा दुर्गा बिल्डर गेट से मलेरना पुल तक 8 स्पेशल मोबाइल पाट्री की ड्युटी लगाई गई है।
डीसीपी ट्रैफिक सभी टै्रफिक ड्युटी के इंचार्ज होगें। प्रत्येक नाके पर सीसीटीवी कैंमरे लाईट का प्रबन्ध, महिला, पुरुष बाथरुम का पूर्ण प्रबन्ध कराना सुनिश्चित करेगे। कावड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट होने पर संबंधित अधिकारी से मीटिंग कर तुरंत समस्या का समाधान करें। फरीदाबाद में कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर क्रेन, फायर ब्रिगेड, एम्बुलैंस की उपलब्धता कराना सुनिश्चित करें।
डीसीपी क्राइम के द्वारा किसी भी हिंसक घटना से निपटने के लिए 10 पुलिसकर्मियों की टीम को कांवडिय़ों की वेशभूषा में पुलिस लाइन में तथा प्रत्येक शिविर में सादा वर्दी में गस्त के लिए ड्युटी पर लगाया जाएगा।
तीनों जोनों के डीसीपी अपने अपने कार्यालय में एक.एक रिर्जव बॉडी प्रोटेक्टर इक्विपमेंट के साथ तैयार रखेगे तथा एक रिर्जव पुलिस आयुक्त कार्यालय में उपस्थित रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!