वन महोत्सव सप्ताह के दौरान विद्यालय में रोपे गए सौ से अधिक पौधे । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वन महोत्सव सप्ताह के दौरान विद्यालय में रोपे गए सौ से अधिक पौधे ।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 2 जुलाई (अरुण शर्मा)। वन महोत्सव पर गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रोटरी क्लब फरीदाबाद के सहयोग से जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने पौधरोपण किया और पच्चीस फलों एवम छायादार पौधे रोपे। विद्यालय में रोटेरियन जोनल प्रोजेक्ट गवर्नर संजय गेरा, नीरज भूटानी, जे पी मल्होत्रा, मोहित भाटिया, कनिका जुनेजा, अरविंद गुप्ता, मनोज गुलाटी तथा शिखर तनेजा एवं जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों सहित प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदाए नव पदोन्नत प्राचार्या ललिता, प्राध्यापिका शीतल, मोनिका, मनीषा एवं रेडक्रॉस सदस्य छात्राओं ने अमरूद, जामुन, हार श्रृंगार, नीम आदि के पौधे रोपे।
इस अवसर पर जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि वृक्ष और वन ही हमारा जीवन है। व्यक्ति को यदि इस धरा पर जीवित रहना है तो उसे सांस लेने की आवश्यकता होगी और यदि सांस लेने में ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित भी नहीं रहेंगे। जिस प्रकार से रहना, खाना, पीना, सोना आवश्यक है उसी प्रकार सांस लेना भी अति आवश्यक है। सांस लेने का एकमात्र साधन हैं वृक्ष। यदि वृक्ष नहीं होगें तो हम सांस नहीं ले सकतेए हमें महत्वपूर्ण तत्वों की प्राप्ति नहीं होगी। देखा जाए तो जीवन का पर्याय ही वृक्ष हैं। इन्हीं वृक्षों को बचाए रखने के लिए हमारे देश में प्रतिवर्ष जुलाई माह के पहले सप्ताह को वन महोत्सव के रुप में मनाया जाता है। सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य मनुष्यों को वृक्षों के प्रति जागरुक करना है उनकी महत्वता बताना है। उन्नीस सौ साठ के दशक में कन्हैयालाल मणिकलाल मुंशी ने इस महोत्सव का प्रारंभ किया था।
प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि विद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह में उपायुक्त  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार फलों वाले तथा निरंतर ऑक्सीजन प्रदान करने वाले सौ से भी अधिक पौधे रोप जा रहें हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने सभी अध्यापकों, छात्राओं तथा रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे रोप कर उन्हें पोषित करने का आग्रह किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!