शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नागरिकों को किया जागरूक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत नागरिकों को किया जागरूक !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 29 जून (अरुण शर्मा)शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा फरीदाबाद के अभियान के तहत डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान जगह-जगह जाकर नागरिकों को नशे की रोकथाम के प्रति जागरूक कर रहे हैं.उनका मानना ​​है कि नशे की लत में शामिल अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ नागरिकों को नशे की रोकथाम के बारे में जागरूक करना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पता चल जाएगा, तो वे नशे के चंगुल में फंसने की बजाय खुद इससे दूर रहने की कोशिश करेंगे.इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त ने थाना सेक्टर-17 एरिया में ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास संत नगर में पहुंचकर आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को ज्ञात है कि नशा एक बार जिस घर में दस्तक दे देता है उस घर का सत्यानाश हो ना तय है। जब परिवार का कोई सदस्य नशा करके घर पहुंचता है तो उसका परिवार उससे बात करने में झिझकता है और कुछ लोग नशे की हालत में अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ने लगते हैं, जिससे परिवार टूटने लगता है, इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।घरेलू हिंसा के कारण बच्चे न तो पढ़ाई पर ध्यान दे पाते हैं और न ही अपने परिवार के सामने खुलकर अपनी बात रख पाते हैं। नशे के कारण हुए इस घरेलू कलह से कई जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं या विनाश के कगार पर हैं। नशा करने वाला व्यक्ति नशे के अलावा किसी और चीज की परवाह नहीं करता और हमेशा नशे की आपूर्ति पाने की कोशिश करता रहता है।कई बार पैसों के अभाव में व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर अपने ही घर में चोरी करने लगता है। इस प्रकार नशे के कारण पहले परिवार में झगड़ा होता है, उसके बाद वह लड़ाई पड़ोसियों तक पहुँच जाती है और धीरे-धीरे यह पूरे समाज में फैल जाती है और इस तरह नशा हमारे पूरे समाज को बड़े पैमाने पर खोखला कर देता है।पुलिस उपायुक्त ने वहां पर मौजूद सभी नागरिकों से नशा न करने की अपील की इस अवसर पर उनके साथ कम्युनिटी पुलिसिंग इंचार्ज इंस्पेक्टर सविता, पुलिस थाना सेक्टर 17 प्रभारी धनप्रकाश, पुलिस चौकी सेक्टर 16 प्रभारी, ट्रैफिक ताऊ सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम मिशन जागृति संस्था द्वारा आयोजित करवाया गया था। इसमें सर्वोदय अस्पताल द्वारा जागरूकता अभियान के लिए भेंट की गई पुलिस वैन भी वहां पर मौजूद थी जिस पर स्क्रीन पर फिल्म चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!