15 दिनों से लापता युवक का नही लगा कोई सुराग, परिजनों को हत्या किए जाने की आशंका ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

15 दिनों से लापता युवक का नही लगा कोई सुराग, परिजनों को हत्या किए जाने की आशंका !

😊 Please Share This News 😊

रजपुरा(संभल)

         मामला जनपद संभल की गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाने का है जहां 13 जून को लापता हुए युवक का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रजपुरा थाने में लगने वाले गांव ईशापुर निवासी होरीलाल का 28 वर्षीय पुत्र राजवीर 13 जून को सुबह 9:00 बजे अपने घर से खेतों के लिए निकला जिसके बर्फ वह अब तक घर वापस नहीं लौटा है। गांव वालों के मुताबिक राजवीर सज्जन व्यक्ति था और उसका कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ।

दूसरी ओर राजवीर के भाई और उसकी माँ को राजवीर की हत्या किए जाने की आशंका है। उनके अनुसार राजवीर की पत्नी सर्वेश का चाल चलन ठीक नहीं है। सर्वेश सी एच सी रजपुरा में आशा के रूप में कार्य करती है। राजवीर के परिजनों और गांववालों का कहना है सर्वेश का गांव के ही रहने बाले युवक जितेंद्र से अवैध सम्बन्ध था और वह सर्वेश को अक्सर एक- एक, दो- दो दिनों के लिए बाहर घुमाने भी ले जाता था। इस पर राजवीर आपत्ति करता था जो जितेंद्र और सर्वेश को नागवार गुजरता ।
राजवीर के परिजनों को सर्वेश और जितेंद्र पर राजवीर की हत्या किये जाने का शक है। जितेंद्र और उसका परिवार राजवीर के लापता होने के बाद से ही गांव से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह दविश दे रही है।

व्यूरो चीफ-पंकज यादव

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!