सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्निपथ के खिलाफ अभियान के प्रति सतर्क रहने का निर्देश ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्निपथ के खिलाफ अभियान के प्रति सतर्क रहने का निर्देश !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद (हरियाणा)

         फरीदाबाद, 16 जून (अरुण शर्मा )। भारत सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए चलाए गए अग्निपथ अभियान के संबंध में विभिन्न स्थानों पर हो रहे वाद विवाद तथा विरोध को देखते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने फरीदाबाद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज सायं नीलम चौक से एनआईटी थाना सैक्टर-21 में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में थाना एनआईटी, कोतवाली, एसजीएम नगर सहित अन्य पुलिस बल मौजूद था। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा दिए गए निर्देश में उन्होंने कहा कि रिजर्व पुलिस फोर्स को फील्ड में रखा जाए, कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश ना करें। थाना व चौकी प्रभारी अपने एरिया में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग करते रहें। अपने फायदे के लिए कुछ उपद्रवी प्रकार के लोग दूसरे नागरिकों को भडक़ाने के लिए भडक़ाऊ बयानबाजी करते हैं जिसकी वजह से एक आम आदमी भी उनके प्रभाव में आकर हुड़दंगबाजी करने पर उतारू हो जाता है जिससे हिंसा की भावना को बढ़ावा मिलता है और हिंसा भडक़ जाती है जिसमें कई बार कुछ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है तथा इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून तोडऩे की कोशिश ना करे इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी अपने एरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरे फरीदाबाद पुलिस की आंख और कान जिनके द्वारा पूरे शहर में निगरानी रखी जा सकती है।
पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार के भडक़ाऊ भाषण या बयानबाजी में ना आए। यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था में विघ्न डालेगा या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!