हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक फहराया जाएगा तिरंगा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक फहराया जाएगा तिरंगा !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 7 जुलाई (अरुण शर्मा)। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर पर 11 से 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में आज मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हरियाणावासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराकर हरियाणा को देश में नंबर वन बनाएंगे।
श्री कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों जन प्रतिनिधियों जिला परिषदों इत्यादि के साथ बैठकें करें। साथ ही हर जिले में तिरंगे की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावाए जिन सरकारी भवनों पर तिरंगा नहीं फहराया जा रहाए वहां भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी का यह परम कर्तव्य है कि तिरंगे का सम्मान करें।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए यह अहम अभियान शुरू किया गया है। इसलिए सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी अपने घरों संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।
भारत की आन-बान-शान तिरंगा
बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने इस अभियान की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयासों से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है।
फरीदाबाद से विडियो कांफे्रंस में उपायुक्त जितेंद्र यादव, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक मीणा, सीईओ जिला परिषद सतेंद्र दूहन, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया, डीआरओ बिजेंद्र राणा, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!