पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर के साथ बंधे शादी के बंधन में ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर के साथ बंधे शादी के बंधन में !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 7 जुलाई (अरुण शर्मा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को डॉ गुरप्रीत कौर के साथ चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शादी के लिए मान के आवास पहुंचे।गुरप्रीत हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से है।उन्होंने अंबाला जिले के महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (MMU) के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की। गुरप्रीत कौर ने चार साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है।भगवंत मान की शादी पहले इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। मान और उनकी पहली पत्नी ने 2015 में मोहाली की एक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। मान के बच्चे सीरत (21) और दिलशान (17) संयुक्त राज्य में रहते हैं। मान के बच्चे इस साल मार्च में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे।मुख्यमंत्री मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से रिश्ते राजनीति की वजह से खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे। सीएम मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना, जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।
गुरप्रीत की सबसे बड़ी बहन अमरीका में और मंझोली बहन आस्ट्रेलिया में रहती हैं
सीएम मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।इस मौके पर सभी पार्टियों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!