बबराला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती !

😊 Please Share This News 😊

बबराला(संभल)

बबराला में गत वर्षो की भांति तीसरी बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव बनाया गया।

जनपद संभल के कस्बा बबराला के ब्राह्मण धर्मशाला में नवनीत गाँधी समाज सेवक के नेतृत्व में गत वर्षों की भांति तीसरी बार सर्व समाज के पूज्यनीय भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 3 मई 2022 अक्षय तृतीया को विधि-विधान से घी का दीपक जलाकर एवं परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण – पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना करके मनाया गया। उसके बाद चंदन तिलक लगाकर अभिनंदन कर प्रसाद वितरण किया उसके बाद वक्ताओं ने आपने–आपने विचार रखें समाज सेवक नवनीत गाँधी ने बताया भगवान परशुराम या ऐसे ही अन्य महापुरुषों के कार्यक्रमों के आयोजनों की आड़ में राजनीति से प्रभावित लोग अपने जोशीले भाषणों से समाज में जातिवाद काे बढ़ावा देने का काम करते हैं एवं अपनें पंसद के नेताओं को बुलाकर आपना दमखम दिखाते हैं जिससे वोट के स्वार्थी गिद्ध नेताओं को तो फायदा हो जाता हैं, लेकिन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों के मन में अन्य समाज के प्रति जातिवादी द्वेष भावना आने लगती हैं यह सनातन ( हिंदू ) धर्म में विघटन पैदा करती हैं। समाज को ऐसे लोगों को सपोर्ट न करके समाजिक व्यक्ति को सपोर्ट करना चाहिए,तभी समाज का विकास एवं कल्याण होगा। सुरेंद्र शर्मा एवं नंदकिशोर शर्मा ने परशुराम जी के जीवन चरित्र और पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान परशुराम के आदर्शो का अनुसरण कर ही हम समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा कर सकतें हैं।भगवान परशुराम ने सभी जाति–धर्म की रक्षा एवं अन्याय समाप्त करने का व्रत लिया था। अशांति एवं नफरत फैलाने वालों का विनाश किया था। परशुराम भगवान सर्व समाज के वंदनीय हैं एक जाति विशेष में जन्म के उपरांत भी सर्व समाज में पूज्यनीय हैं। हम राष्ट्र की रक्षा के लिए भगवान परशुराम से प्रेरणा लें।
इस कार्यक्रम राधेश्याम गौतम, नंदकिशोर शर्मा, शिवनारायण शर्मा, नवनीत गांधी समाज सेवक, सुरेंद्र शर्मा, नीरज गौतम, अंकित शर्मा, परसी शर्मा, उज्जवल गौतम आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

डायरेक्टर कप्तान सिंह तोमर की कलम से।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!