रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, हत्या की आशंका। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, हत्या की आशंका।

😊 Please Share This News 😊

जनपद संभल के कस्बा बबराला के निकट ग्राम वाघऊ में आज सुबह तड़के एक युवक का कटा हुआ शव रेलवे लाइन पर मिला। युवक की शिनाख्त थाना रजपुरा के अंतर्गत लगने बाले गांव पमारी के कररू जाटव के पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई। धर्मेंद्र पिछले सप्ताह नोएडा में नौकरी करने के लिए गया था। लेकिन वहां से वापस कब आया और घटनास्थल पर कैसे पहुंच गया, इस बात से सभी को आश्चर्य है। युवक के नजदीक एक देसी शराब का पौवा, एक पानी की बोतल और मोबाइल चार्जर मिला है। हालांकि युवक का मोबाइल उसके पास नहीं मिला। युवक की शादी तय हो चुकी थी और उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। युवक के घर वाले तथा सभी गांव वालों का कहना है कि शराब तो दूर की बात है, धर्मेंद्र तंबाकू-सिगरेट का भी सेवन नहीं करता था। गांव वालों के अनुसार युवक बहुत सज्जन प्रवर्ति का था और उसका कभी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। युवक का एक सप्ताह पहले नोएडा जाना, अचानक उसकी लाश गांव के नजदीक ही रेलवे ट्रेक पर मिलना, युवक की जेब से मोबाइल का गायब होना और युवक के पास शराब का पौवा मिलना,जबकि वह कभी शराब नहीं पीता था,इन सब बातों को देखते हुए युवक के परिवार वालों तथा गांव वालों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर दिया। इधर युवक के परिवार बालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुन्नौर से संजीव गुप्ता की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!