कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में संभल में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में संभल में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी !

😊 Please Share This News 😊

संभल (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लखीमपुर खीरी में किसानों के स्वजन से मिलने जा रहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव को गिरफ्तार करने पर संभल में भी बुधवार को कांग्रेसियों ने गिरफ़्तारी देकर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें छोड़ दिया।
इसी के साथ कांग्रेसी नेता फैजी फारूक ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के राज को गुंडाराज बताया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में शांतिपूर्वक धरना दे रहे किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक गाड़ी चढ़ा कर निर्दोष किसानों की हत्या करने वाले हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं और जो इन निर्दोष किसानों की आवाज उठा रहे हैं, योगी की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भाजपा के नेता को गिरफ्तार करने से कतरा रही है तथा उन्हें बचाने के तरीके ढूंढ रही है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के चलते संभल कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ़्तारी देकर अपना विरोध दर्ज किया।
गिरफ़्तारी सूचना पाकर पहले तो पुलिस प्रशासन द्वारा संभल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घर पर ही नज़र बन्द कर दिया लेकिन जब वह गिरफ़्तारी पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, इतरत हुसैन बाबर, दुष्यन्त कुमार सिंह, महिला ज़िला अध्यक्ष कल्पना सिंह, हाजी मरगूब आलम, कौशल सर्राफ, नौमान उस्मानी, फैजी फारूक, तनवीर, डीके वाल्मीकि, आसिफ अल्वी, सलामन तुर्की, शानू खान,आरिफ खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!