6 वर्ष की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

6 वर्ष की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

 

ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में नाबालिग बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छह साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। घटना उस समय हुई जब गुरुवार को बच्ची अपनी गली में घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के गायब होने के बाद उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने पीड़िता की मां को जानकारी दी।

        पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया की छोटी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी इस दौरान पड़ोस के रहने वाले मोइनुद्दीन नाम के एक शख्स ने उसे पकड़कर कमरे में खींच किया, जिसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू किया। आरोपी ने मासूम बच्ची के दोनों हाथ एक कपड़े से बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसकी मां को जानकारी दी। मां के शोर मचाने पर आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन लोग जमा हो गए हैं और आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!