09 नए मेडिकल कॉलेजों की यूपी को मिलेगी सौगात ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

09 नए मेडिकल कॉलेजों की यूपी को मिलेगी सौगात !

😊 Please Share This News 😊

 

                उत्तर प्रदेश जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिये हैं जिसके तहत यूपी की योगी सरकार जुलाई में 09 नए मेडिकल कॉलेजों का तोहफा जनता को देने जा रही है।यूपी के इतिहास में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ये नए मेडिकल कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में बनकर तैयार हो चुके हैं।सीएम योगी का मानना है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होना चाहिये। इसके लिए सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ाए हैं।

           योगी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 48 हो चुकी है। प्रदेश में 13 और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का काम तेज गति से किया जा रहा है।सरकार नए मेडिकल कॉलेजों में 70 प्रतिशत फैकल्टी का चयन भी कर चुकी है।इस माह जुलाई में प्रदेश में 09 नए मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद प्रदेश की जनता को चिकित्सा सुविधाएं मिलना और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। इन कॉलेजों में साढ़े 400 से अधिक संकाय सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!