युवकों से फ़ोन पर बात करने पर परिवार बालों ने 2 युवतियों को बेरहमी से पीटा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

युवकों से फ़ोन पर बात करने पर परिवार बालों ने 2 युवतियों को बेरहमी से पीटा !

😊 Please Share This News 😊

धार(मध्यप्रदेश)
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में युवती के साथ हुई बर्बरता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धार जिले के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम पीपलवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में दो युवतियों के साथ बर्बरता की गई.वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दो युवतियों को लाठी डंडों से जमकर पीट कर रहे हैं।मारपीट कर रहे लोग युवतियों के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मारने वाले लोग रिश्ते में युवतियों के चचेरे भाई हैं। परिवार के लोगों ने ही युवतियों के साथ बर्बरता की। इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद तो किया लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की जहमत नहीं उठाई।वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि किसी के भी मन में कानून का कोई खौफ नहीं बचा। हर कोई कानून को अपने हाथ में लेने पर उतारू हो चुका है।वीडियो में युवतियां चिल्लाती रही लेकिन मारपीट कर रहे लोगों का दिल नहीं पसीजा। लड़कियां उनसे रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्हें लाठी डंडों लगातार पीटा गया। वीडियो में युवतियों को सिर्फ युवकों ने ही नहीं बल्कि साथ में महिलाओं द्वारा भी जमकर लाठियां भांजी गई। पत्थरों और लात घुसों से युवतियों को पीटा गया।वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!