कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर तैयारियां पूरी !
|
😊 Please Share This News 😊
|

(गंगा घाट पर लगाई गई बांस बल्ली)
बबराला (संभल)
बबराला।गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने हेतु तैयारियों शुरू कर दी है घाट पर गहरे पानी में स्नान न करने हेतु बांस बल्ली लगाई गई है स्थानीय गोतोखोर व ढेड सेक्शन प्लड पीएससी समेत 100 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी रहेंगी और बड़े बस ट्रक वाहनों के लिए गंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर पूर्णतया रोक लगा दी है और ड्रोन कैमरे व अस्थाई एक दर्जन लगे कैमरे से निगरानी की जाएगी ।
बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि 24 नवम्बर को बबराला थाना क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट समेत घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हजारों की तादात में बदायूं जिले के इस्लामनगर व चंदौसी बहजोई समेत ग्रामीण इलाकों की भीड़ उमड़ेगी जिसके तैयारियों को लेकर बबराला इंदिरा चौक पर ही बस ट्रक समे बड़े वाहनों पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी जबकि गंगा घाट राजघाट पर उपवन पार्क व घाट पर ही खाली पड़े मैदान व वाकी शेष वाहनों को राजघाट से 1 किलोमीटर पहले रोडवेज बस स्टैंड पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी श्रद्धालुओं के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी बांस बल्ली बेरीकेट्स कर दिया है और 12 क्षेत्रीय गोताखोर समेत पुलिस बल मौजूद रहेगा लगातार तैयारियों को जायजा लिया जा रहा है l
रिपोर्ट– डिंपल ठाकुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

