कल्कि जन्मभूमि संभल में तीर्थ परिक्रमा पथ पर मनाया जाएगा दीपोत्सव- अजय कुमार शर्मा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कल्कि जन्मभूमि संभल में तीर्थ परिक्रमा पथ पर मनाया जाएगा दीपोत्सव- अजय कुमार शर्मा

😊 Please Share This News 😊

संभल

     हिंदू जागृति मंच और इतिहास संकलन समिति संयुक्त रूप से संभल के 24 कोसीय परिक्रमा पथ पर दीपोत्सव धूमधाम से मनाएगी। तिरंगा मार्केट में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष एवं हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि चार नवंबर को संध्याकाल में, परिक्रमा पथ पर पहुंचकर रंगोली बनाई जाएगी। हिंदू धार्मिक चिन्ह ओम, स्वस्तिक, दीपक और अनेक कलाकृतियां बनाकर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, पुष्प वर्षा की जाएगी तथा पटाखे और फुलझड़ियां छोड़कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
श्री शर्मा ने कहा कि हिंदू जागृति मंच द्वारा वर्ष 2006 में पुनर्स्थापित की गई संभल तीर्थ परिक्रमा आज संभल के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हुई है। यह निरंतर जागृत हो रही है। भगवान श्री कल्कि से प्रार्थना है कि अगले वर्ष तक संपूर्ण परिक्रमा पथ दिव्य, भव्य व रमणीक बन जाए जो संपूर्ण भारतवर्ष के हिंदुओं को आकर्षित करे।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 4 नवंबर, बुधवार को संध्या 5:00 बजे तिरंगा मार्केट में हिंदू जागृति मंच के सभी सदस्य एकत्र होंगे। वहां से वाहनों द्वारा परिक्रमा पथ पर पहुंचकर रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
बैठक में उमंग अग्रवाल, महावीर सिंह, सत्यवीर सिंह पाल, दुर्वेश सैनी, मुकेश सैनी, पंकज सांख्यधर, संतोष कुमार गुप्ता, चरन सिंह भारती, आशा गुप्ता, मीनू रस्तोगी, सुबोध कुमार गुप्ता, अनंत कुमार अग्रवाल, अरविंद कुमार गुप्ता, आदि ने परिक्रमा पथ पर दीपोत्सव मनाकर उसे जागृत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
error: Content is protected !!