जिलाधिकारी ने शहजादी सराय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा !
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल (बहजोई), 28 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा आज सम्भल के शहजादी सराय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों तथा लॉगबुक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र, एसओसी चकबंदी अजय कुमार वर्मा, तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

