मंत्री विपुल गोयल के ऑफिस पर सफाईकर्मियों का हल्ला बोल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मंत्री विपुल गोयल के ऑफिस पर सफाईकर्मियों का हल्ला बोल !

😊 Please Share This News 😊

···31 दिन से हड़ताल, यूनियन प्रधान एस्कॉर्ट गाड़ी पर चढ़े; पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

फरीदाबाद, 5 सितंबर।

      31 दिन से हड़ताल पर चल रहे सैकड़ों सफाईकर्मियों ने शनिवार को सेक्टर-16 स्थित स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी ‘हल्ला बोल’ के नारे लगाते हुए झाड़ू लहराते रहे। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह मंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो पर चढ़ गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका और बाद में बलबीर सिंह को समझाकर नीचे उतारा।

      यूनियन प्रधान ने कहा कि सरकार ESMA लगाने की बात कर रही है, लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 दिन से हड़ताल के बावजूद मंत्री विपुल गोयल कर्मचारियों से मिलने नहीं आए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग ठेका प्रथा खत्म कर निगम के पेरोल पर भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना है।

13 हजार कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा अटका

      कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 13 मई की सरकार के साथ हुई करीब छह घंटे की बैठक में प्रदेश के लगभग 13 हजार सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया था और 20 जून तक आदेश जारी करने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हुए।

     22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में 14 में से 13 मांगों पर सहमति बनने का दावा किया गया, लेकिन नियमितीकरण की मांग पर कानूनी राय के चलते मामला फिर अटक गया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्ट–अरुण शर्मा, फरीदाबाद ब्यूरो चीफ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!